फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट कोच पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गेटवे क्रिकेट एकेडमी बागपत से घर से लौट रहे कोच पर शुक्रवार की रात में छह युवकों ने चाकू मारकर जानलेवा हमला किया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। हमलावर धमकी देकर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। घायल के पिता और हरचंदपुर में पूर्व प्रधान ने हरचंदपुर गांव की प्रधान के पति समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव के पूर्व प्रधान इकबाल का बेटा शाहनवाज उर्फ सोनू गेटवे क्रिकेट एकेडमी बागपत में कोच है। शुक्रवार की रात में आठ बजे के लगभग शहनवाज एकेडमी से घर लौट रहे थे। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के नजदीक पहुंचा तो छह युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि हमलावर उससे छह हजार रुपये की नगदी भी छीनकर ले गए।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर हाथ नहीं लगे। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल के पिता पूर्व प्रधान इकबाल ने कोतवाली में हरचंदपुर की ग्राम प्रधान सितारा देवी के पति समेत छह युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि हरचंदपुर में पूर्व प्रधान इकबाल और वर्तमान ग्राम प्रधान सितारा देवी पक्ष में मत्स्य पालन तालाब को लेकर विवाद चल रहा है। कई दिन पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ । इसमें प्रधान के पति अयूब को जेल भेजा था। कोच से मारपीट का मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें