बड़ौत (बागपत)।
खत्री गढ़ी में शुक्रवार की रात में पहरा दे रहे नेपाली पहरेदार द्वारा किसी वारदात को अंजाम देने आए तीन बदमाशों को टोकने पर उन्होंने पहरेदार की तमंचों की बटों और सरियों से हमलाकर घायल किया। दो बदमाशों को मौके से पकड़ा था और एक भाग निकला था। पुलिस ने भागे बदमाश को भी पकड़ लिया है और उनके पास से एक कटी हुई देसी बंदूक भी बरामद की है। पुलिस तीनों से गहन पूछताछ में जुटी है।
नेपाल का रहने वाला राजेंद्र पुत्र कर्ण सिंह नगर में बाजार में रात्रि में पहले देने का काम करता है। जब शुक्रवार की रात में वह पहरा दे रहा था तो खत्री गढ़ी और डाकघर के नजदीक तीन बदमाश चोरी करने की नियत से आते दिखाई दिए तो उसने उन्हें टोक दिया। इस पर बदमाशों ने उसे लोहे के सरियों, तमंचे की बटों से हमलाकर घायल कर दिया था। पहरेदार के शोर मचाने पर दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया था। जबकि एक भाग निकला था। भागे बदमाश को भी पुलिस ने शनिवार की रात में पकड़ लिया है और उनके कब्जे से एक कटी हुई देसी बंदूक बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम पारुल पुत्र नरेश, शाहरुख पुत्र शमीम नंगला रवा और सुनील पुत्र सेवादार रंछाड़ गांव का रहने वाले बताएं हैं। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि चौकीदार सुनील की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया और पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।