फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट-टीकरी मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

दोघट-टीकरी मार्ग पर छह सशस्त्र बदमाशों ने राहगीरों से लूटपाट की। बदमाश हजारों की नगदी और मोबाइल लूटकर ले गए और जान से मारने की धमकी देेकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

बुधवार को देर शाम 7:30 बजे के लगभग दोघट-टीकरी मार्ग पुसार से बाइक पर टीकरी जा रहे अंकुर, संजीव और राजीव पुत्र महीपाल निवासी टीकरी को बदमाशों ने हथियारों के बल पर रोका और उसने पांच हजार रुपये की नगदी और तीन मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने सिसौली निवासी दो युवकों से भी हजारों की नगदी लूटी। बदमाशों ने अन्य कई राहगीरों से भी लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में पीड़ितों की तरफ से अंकुर निवासी टीकरी ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें