फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी को जिंदा जलाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पुराना कस्बा स्थित खटीकान मोहल्ले मेें बुधवार की रात में पौत्र ने दादी को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। वृद्धा ने किसी तरह झोपड़ी से बाहर भाग कर जान बचाई। हालांकि वह मामूली रूप से झुलस गई। झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

कोतवाली में तहरीर में खटीकान मोहल्ला पुराना कस्बा निवासी वृद्ध महिला सरवरी ने बताया कि उसका पौत्र शराब पीने का आदी है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। वह उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। वह अपने हिस्से की जमीन में बनी झोंपड़ी में रहती है। बुधवार की रात में उसका पौत्र शराब के नशे में धुत होकर आया और झोंपड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। सरवरी ने किसी तरह बाहर निकल कर जान बचाई। हालांकि वह मामूली रूप से झुलस गई। मोहल्ले के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा हजारों का सामान जल गया। पुराना कस्बा चौकी इंचार्ज बाजी लाल भास्कर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें