बागपत। माता कॉलोनी में मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे युवक पर एक युवक ने जानलेवा हमला किया और गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर सुनकर लोगों को आता देखकर हमलावर मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल युवक ने कोतवाली में एक युवक के खिलाफ तहरीर दी।
घायल साजिद पुत्र संजीद माता कॉलोनी बागपत का रहने वाला है। वह मंगलवार की शाम छह बजे मस्जिद से नमाज अदा कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक शराब के नशे में धुत होकर आया और उसने उस पर हमला बोल दिया। उसकी लात-घूंसों से पिटाई की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग उधर दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस संबंध में घायल युवक ने कोतवाली में हमलावर के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।