बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र ने जिले के छह अपराधियों को जिला बदर करने के निर्देश दिए। पवन निवासी चांदनहेड़ी, अनुज उर्फ मुच्छड़ निवासी लुहारा, तनवीन उर्फ तन्ना निवासी किरठल, मोहित उर्फ सुक्खन निवासी किरठल, दीपक व रोहित निवासी खी्टा प्रहलादपुर को जिला बदर किया है।
शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बागपत। चांदीनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ललियाना तिराहे से राजू पुत्र श्योराज निवासी मंसूरपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 अध्धे हरियाणा मार्का देशी शराब के बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।