फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19.27 लाख की गड़बड़ी में समिति के अध्यक्ष-कोषाध्यक्ष को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सूजरा और अमीपुर बालैनी में संचालित पाइप पेयजल योजना की जांच कर रहे डीडीओ हुब लाल ने स्वच्छता समिति के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को नोटिस जारी किया। एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। दोनों गांवों में 19.27 लाख की गड़बड़ी मिली थी।
विज्ञापन

गांवों के लिए शासन ने स्व जल धारा योजना संचालित हुए हैं, इसमें अफसरों को गड़बड़ी मिल रही है। अधिकांश गांवों में योजना बंद पड़ी है। धनौरा सिल्वरनगर गांव में 13 लाख के घोटाले में मंडलायुक्त के आदेश पर थाने में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब डीडीओ हुब लाल ने सूजरा और अमीपुर बालैनी की स्वच्छता समिति को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया सूजरा गांव में 2008-09 में योजना स्वीकृत हुई , इसकी लागत 16.96 लाख थी। पेयजल स्वच्छता समिति के साथ अनुबंध हुआ। प्रथम किस्त में बोरिंग कार्य, नलकूप क्षमता की जांच, पानी की जांच, पंप हाउस का निर्माण, पंप प्लांट अधिष्ठापन, राईजिगमेन कार्य होने थे। जो नहीं कराए। गांव के राकेश, नरेंद्र, आशु ने बताया 2.5 किलो मीटर रास्ते पर ही वितरण प्रणाली डाली गई। एक पूर्व प्रधान के घर गंगाजल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के आईएसआई मार्का पीवीसी पाइप क्षतिग्रस्त हालत में पड़े मिले। समिति के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष ने योजना में कोई रुचि नहीं ली गई। दूसरी किस्त का उपभोग बाउचरों के रूप में उपलब्ध कराया, इसमें सीए की कोई ऑडिट रिपोर्ट नहीं थी, तीसरी किस्त का भी कोई समायोजन प्रस्तुत नहीं किया। 10.17 लाख का घोटाला किया। वहीं अमीपुर बालैनी में 22.76 योजना के लिए स्वीकृत है। यह भी ये सभी कमियां पाई गई। पूर्व प्रधान के घर पाइप क्षतिग्रस्त हालत में पड़े मिले। यहां 9.10 लाख रुपये की गड़बड़ी मिली थी। डीडीओ हुब लाल ने बताया कि दोनों जगह 19.27 लाख का गड़बड़ी की गई है। समिति के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें