फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय में पटाखों का जखीरा पकड़ा, पुलिस ने युवक को दी थर्ड डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा के एक मकान में पुलिस ने छापामारी कर पटाखों का जखीरा पकड़ा। इस दौरान एक युवक को पुलिसकर्मियों ने बंधक बनाकर थर्ड डिग्री दी। हंगामा होते देख पुलिस वहां से चली गई। एक व्यक्ति कैंटर में लादकर पटाखे ले जाने लगा। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। इसको लेकर पुलिस की व्यक्ति से काफी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

दीपावली के पर्व को लेकर पटाखों इकट्ठे किए जाने लगे है। इसका खुलासा मंगलवार को कस्बा अमीनगर सराय में हुआ है। यूपी 100 डायल की पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर शेरा के मकान में पहुंची। मकान का दरवाजा बंद था। बोलने के बाद भी युवक ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिस किसी तरह मकान में घुसी और वहां पर पटाखों का जखीरा पकड़ा। इस दौरान वहां पर शेरा की पिटाई की गई। इससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस टीम वहां से लौट आई। एक व्यक्ति कैंटर में पटाखे लादकर ले जाने लगा। पता चलते ही सिंघावली अहीर पुलिस ने कस्बे के फब्बारा चौक के पास कैंटर को पकड़ लिया। इसको लेकर एक व्यक्ति की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई। पीड़ित शेरा का कहना है कि पुलिस वालों ने उसको दीवार पर बांधकर पीटा। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा पटाखे लल्लू के हैं। लल्लू ने पटाखे बेचना का लाइसेंस होने की बात कहीं है। लाइसेंस की क्षमता कितनी है। इसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें