फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में देरी होने परिजनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ट्रेन के आगे कूदकर बुधवार को आत्महत्या करने वाले युवक का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार दोपहर तक नहीं हुआ। इसके विरोध में परिजनों ने प्रदर्शन कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन

पुसार गांव निवासी वीर सैन ने हरिद्वार-दिल्ली पैंसेजर ट्रेन के आगे कूदकर बुधवार दोपहर को आत्महत्या की। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के इंतजार में पूरी रात पोस्टमार्टम हाउस पर बैठे रहे। बृहस्पतिवार 11 बजे तक भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ। मृतक के भाई आत्मराम ने बताया वीरसैन शामली के एलम गांव से दवाई लेकर वापस गांव में लौट रहा था। ट्रेन से उतरते समय ट्रेन की चपेट में आ गया । इसी कारण उसकी जान बचाई है। वीरसैन ने आत्महत्या नहीं की है। जीआरपी और स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी के कारण पोस्टमार्टम होने में देरी हुई है। इसके विरोध में उन्होंने प्रदर्शन किया। इस मौके पर मिट्ठन, प्रकाश, देशपाल, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें