बड़ौत (बागपत)।
बड़का रोड ईदगाह के पीछे एक युवक अपनी पत्नी को पीट रहा था, इसी दौरान भाई बहन ने जब उसे छुटाने का प्रयास किया तो उसने भाई बहन पर ही हमला बोल दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह भागकर जन बचाई और तहरीर दी, पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी।
बड़का रोड स्थित ईदगाह के पीछे कॉलोनी में वाहिद अपनी पत्नी को बिना वजह पीट रहा था, उसकी चीख सुनाई दी तो सलीम पुत्र फैयाज व उसकी बहन काजल ने पहुंचकर उसे बचाने का प्रयास किया तो वाहिद ने उन पर हमला बोल दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए । शोर सुनकर लोग उधर दौडे़ और वे लहूलुहान कोतवाली पहुंचे। सलीम ने वाहिद के खिलाफ तहरीर देते दी, पुलिस ने भाई व बहन को सीएचसी में भर्ती कराया है, उनका इलाज चलाया जा रहा है, इस घटना के बाद आरोपी कुछ युवकों को लेकर उनके घर पहुंचा और धमकी दी कि यदि मामला दर्ज कराया तो गंभीर परिणाम होंगे। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।