फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे पक्ष ने युवती पक्ष को दिए ढाई लाख, पंचायत में तोड़ा रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे पक्ष ने युवती के परिजनों को दिए ढाई लाख
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव में रविवार की रात में दहेज मांगने पर बरात को बंधक बनाने के मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पंचायत में युवती के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। दूल्हे के परिजनों ने पंचायत में तय धनराशि ढाई लाख रुपये युवती के परिजनों को दिए। इसके बाद दूल्हा परिजन के साथ अपने घर लौट गया।
डौला गांव में रविवार को गांव की एक युवती का निकाह होना था। जिला गाजियाबाद के गांव मसूरी निवासी शादाब पुत्र रशीद रविवार को गांव डौला में बरात लेकर आया । दूल्हे और दुल्हन का निकाह होने के बाद रात में करीब आठ बजे बरात विदा होने लगी। इसी समय दूल्हे और उसके पिता ने दहेज में कम सामान लेने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने दहेज में मनपसंद बाइक सहित अन्य सामान देने की की मांग की। दहेज मांगने से गुस्साए युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने दूल्हे और उसके परिजनों को बंधक बना लिया। जबकि बरात में आए अन्य लोगों को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात को बंधक बनाने की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत किया। रात्रि में समाज के कुछ जिम्मेदार लोगों की पंचायत हुई। इसी दौरान दुल्हन के परिजनों ने पंचायत में ही रिश्ता तोड़ने की घोषणा कर दी। पंचायत के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ कि दूल्हा पक्ष युवती के परिजनों को ढाई लाख रुपये देगा। दूल्हे के परिजनों ने पंचायत में तय धनराशि सोमवार को सुबह के समय युवती के परिजनों को दे दी। सोमवार को सुबह के समय दूल्हा अपने परिजनों के साथ घर लौट गया। इसके बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली। सिंघावली थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। दुल्हन के परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें