फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरखा से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

बदरखा से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की, कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बदरखा गांव निवासी अमित पुत्र रोहताश की छपरौली कस्बे में रेडीमेट कपड़े की दुकान है। पिता रोहताश ने बताया कि 15 मार्च को सुबह नौ बजे वह घर से दुकान के लिए गया। थोड़ी देर दुकान खोलने के बाद वह दुकान बंद कर कहीं पला गया। जब वह रात तक भी वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। रविवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोह ने बताया कि व्यापारी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्दी ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें