खेकड़ा (बागपत)।
रविवार को क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी साबू पुत्र करीमूदीन परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा शनिवार कीरात्रि में उसका ट्रक मकान के बाहर खड़ा था। रात्रि में चोर मकान के बाहर खड़ा उसका ट्रक चुराकर ले गए। रविवार की सुबह होने पर उन्हें ट्रक चोरी होने का पता लगा। पीड़ित ने पुलिस से ट्रक बरामद कराने की मांग की।