बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल रोड से बावली रोड जाने वाली मीरापुर रजबहे की पटरी पर छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर दो छात्र गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख छात्र गुट वहां से भाग निकले।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा बड़ौत में एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग कर मीरापुर रजबहे की पटरी से जा रही थी। तभी तीन-चार युवक उन्हें छेड़ने लगे। इसी दौरान सामने से तीन छात्र आए और उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों छात्र गुटों में पहले गाली-गलौच और फिर लात घुसे चलने लगे। घबराकर छात्रा वहां से भाग निकली। सूचना पर गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर लड़ रहे छात्र खेतों से होेकर भाग निकले। दोनों छात्र गुट कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले बताए।