फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर ने महिला से छेड़छाड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला ने झोलाछाप डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि 20 फरवरी की रात मोहल्ले में ही रहने वाला झोलाछाप डॉक्टर रात साढ़े दस बजे मकान में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोपी के डर से उसने पुलिस से शिकायत नहीं की। उसके तीन बच्चे स्कूल जाते है। आरोपी बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकता है। उसने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिश्ता न करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी
बागपत। गाजियाबाद निवासी मुस्तकीम ने बताया कि परिवार के एक युवक का निकाह करने के लिए बागपत की एक युवती को दो बार देखने के लिए गए थे। किसी कारण से उस युवती से रिश्ता नहीं हुआ और दूसरी लड़की से युवक का रिश्ता कर दिया गया। पहली युवती के परिजनों ने उन्हें दहेज के केस में फंसाने की धमकी दी जबकि उनके द्वारा दहेज की कोई मांग नहीं की गई और न ही रिश्ता तय करने के बाद शादी करने से मना किया गया। उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें