फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष के फरार आरोपियों को पकड़ नहीं पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के लक्ष्मण चौक पर पिछले माह दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष में फरार आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। प्रजापति बिरादरी के पीड़ित परिवार को फैसला न करने पर आरोपी जबरन से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष की महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

लक्ष्मण चौक पर 24 दिसंबर 2018 को प्रजापति और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच खूनी संघर्ष हुआ । दोनों तरफ से पथराव व फायरिंग भी हुई। मुस्लिम पक्ष के हमलावर वीर सैन प्रजापति की तीन भैंस, परचून की दुकान भी लूट ले गए थे। हमले में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने पथराव किया, इसमें दो पुलिस कर्मियों को चोट लगी । दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने भी दोनों पक्षा के 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पथराव करने वाले फरमान चिरौड़िया, बिलाल, शाहनाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। पीड़ित वीर सैन की पत्नी सविता ने बताया कि 12 दिसंबर को शाम पांच बजे वह दुकान पर बैठी है। आरोपी पक्ष के तीन-चार लोग आए और तमंचे से आतंकित कर धमकी दी कि मुकदमे में फैसला न करने पर जान से मार देंगे। धमकी के बाद पीड़ित परिवार भयभीत है। उसने कोतवाली तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें