फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस ने चौकीदार को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव में शनिवार की शाम अनियंत्रित प्राइवेट एक बस ने चौकीदार वैद्यनाथ (40) को रौंदते हुए निकल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टममार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक केे घरवाले अस्पताल पहुंच गए। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव निवासी वैद्यनाथ (40) बरया गांव का चौकीदार था। इन दिनों राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव में वह कुछ लोगों के साथ मजदूरी का काम करने के लिए आया था। शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे तेंदू पुल के समीप राजमार्ग को वैद्यनाथ पार कर रहा था। उसी वक्त वाराणसी की तरफ से एक प्राइवेट बस चौकीदार को रौंदते हुए राबट्र्सगंज की ओर निकल गई। आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल चौकीदार को सड़क के किनारे कर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे उसने तम तोड़ दिया। उधर घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल सीपी पांडेय ने आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया। यहां रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। सीओ राहुल मिश्रा ने कहा कि मृतक के घरवाले तहरीर देंगे तो बस और उसके चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें