बागपत। पुलिस ने हेरोइन तस्कर गिरोह के दो ओर सदस्यों का पता लगा लिया है। एसपी ने कहा जल्दी ही गिरोह को पकड़ लिया जाएगा। तीन दिन पहले रमाला थाना पुलिस ने पचास लाख की हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।
रमाला थाना पुलिस ने चार दिसंबर को कासिमपुर खेड़ी रेलवे फाटक के पास से सुरेश पाल उर्फ चेयरमैन पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी कासिमपुर खेड़ी, राहुल पुत्र सोहन पाल निवासी पट्टी धंधान कस्बा छपरौली को गिरफ्तार किया । इनके कब्जे से आधा किलोग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों तस्करों से बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 लाख रुपये है। छपरौली से हेरोइन लेकर दिल्ली के एक होटल में सप्लाई करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि नेपाल से हेरोइन की तस्करी कर छपरौली लाई । पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की तो हेरोइन तस्करों का नेटवर्क जिले में फैला है। गिरोह के दो ओर सदस्यों का पुलिस ने पता लगा लिया है। दोनों छपरौली क्षेत्र के गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की टीम लगी है। पूरे गिरोह का पता लगाया जा रहा है। दो लोगों के नाम प्रकाश में आए है। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।