फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकेड़ा में करंट से किसान की मौत, तीन झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

सिखेड़ा गांव में नलकूप ठीक करते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। जबकि मिस्त्री सहित तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। करंट से झुलसे तीनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव निवासी दीपक (25) पुत्र सुरेश पाल खेती बाडी करता है। ममेरे भाई सुमित ने बताया कि दीपक का नलकूप खराब हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे वह मिस्त्री आकाश, फिरोज निवासी अब्दुलपुर मेवला व अपने छोटे भाई शनि के साथ नलकूप ठीक कराने के लिए गया । नलकूप ठीक करते समय अचानक लोहे की नाल में करंट दौड़ गया और चारों चपेट में आए गए। करंट लगने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई शनि, मिस्त्री आकाश और फिरोज गंभीर रूप से झुलस गए। चीख सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और करंट से झुलसे तीनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शिखा और मां लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो साल की एक बेटी भी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वहीं परिवार का पालन पोषण करता था और खेती के साथ-साथ यूपी पुलिस की भी तैयारी कर रहा था। उसने पिछले दिनों यूपी पुलिस की परीक्षा भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें