फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवी कलां गांव में संघर्ष, 11 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

मवी कलां गांव के जंगल में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के दो महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मवी कलां गांव निवासी इंद्रपाल पुत्र जियालाल अपने भाई के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान लेखराम पुत्र रतन से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के इंद्रपाल, राज सिंह, रामवीर और धर्मवीर पुत्र जियालाल, दूसरे पक्ष के लेखराम पुत्र रतन, योगेश, लोकेश और योगेंद्र पुत्र लेखराम, प्रवीन पुत्र पप्पू, शशि पत्नी बिजेंद्र, राजवीरी पत्नी पप्पू निवासी मवी कलां घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बागपत में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में राज सिंह को मेरठ के लिए रेफर किया। इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें