फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गोबर डालने गए युवती से युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और कमरे में बंधक बनाकर जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

बुधवार शाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती घर से गोबर लेकर घेर में डालने गई थी। इसी दौरान वहां पहले से ही मौजूद एक युवक ने उससे छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने घेरकर उसे पकड़ लिया और कमरे में बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें