फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घेरा तो लूटा ट्रैक्टर छोड़ भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। हरियाणा के नांदनोर से ट्रैक्टर लूटकर भाग रहे रहे बदमाशों को बुधवार की तड़के बिनौली पुलिस ने अमीनगर सराय मार्ग पर घेर लिया। इसके बाद बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई लेकिन बदमाश हत्थे नही चढ़ पाए। सूचना पर पहुंची हरियाणा के मुरथल थाने की पुलिस ट्रैक्टर को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

सोनीपत जनपद के नांदनोर गांव निवासी प्रवीण कुमार पुत्र छोटूराम से रात्रि में बदमाश न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर लूट कर भागे। लूट की सूचना पर हरियाणा के मुरथल थाने की पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई। बदमाश ट्रैक्टर को लेकर बागपत की सीमा में घुस आये, इस सूचना पर बिनौली पुलिस अलर्ट हो गई और थाना प्रभारी अनुराग शर्मा, एसआई नाहर सिंह, कांस्टेबिल पंकज गौड ने बदमाशों को बिनौली अमीनगर सराय मार्ग पर घेर लिया। इसके बाद बदमाश ट्रैक्टर को छोड़कर जंगलों में फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें