फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अधिवक्ता चरण सिंह खोखर के मकान पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। महावीर गली बागपत निवासी अधिवक्ता चरण सिंह खोखर के मकान में घुसकर 13 दिन पूर्व दो-तीन युवकों ने फायरिंग की थी। इस मामले में दो नामजद व अन्य अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने फरार चल रहे आकाश पुत्र ईश्वर सिंह निवासी पुराना कस्बा बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पहले ही आरोपी कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आकाश को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

----------
शराब तस्कर गिरफ्तार
बागपत। पुलिस ने लधवाड़ी में नहर चौराहे के पास से चेकिंग के दौरान 60 अध्धे देशी शराब हरियाणा मार्का व बाइक सहित शौदान पुत्र जगपाल निवासी नौरोजपुर को गिरफ्तार किया है। एसआई रणधीर सिंह ने उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें