फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे मांगने पर पीटकर राजमिस्त्री को किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वरदान ज्योति कॉलोनी मेें मंगलवार की सुबह काम कर रहे मिस्त्री पर पांच लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। हमलावरों ने गोलियों भी चलाई। बाद में तमंचा लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन

घायल नईम पुत्र नसीम पट्टी चौधरान का रहने वाला है। वह राज मिस्त्री है। उन्होंने सिरसली मेें किसी मकान को ठेके पर बनाया और उन पर पैसे भी बकाया है। जब उन्होंने पैसे मांगे तो मकान मालिक बुरा समझने लगे और मंगलवार की सुबह जब वे बिनौली रोड स्थित वरदान ज्योति कॉलोनी में काम कर रहे थे तो हथियारों से लैस होकर पांच लोग आए और उन्होंने सरियों, डंडों से हमलाकर उसे अधमरा कर दिया और तमंचों से दो गोलियों भी चलाई। इससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, लेकिन हाथ नहीं लगे। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल के भाई आंसु ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें