बड़ौत (बागपत)।
मलकपुर चीनी मिल में ड्यूटी समाप्त कर जा रहे एक कर्मचारी को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया । अभी तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है।
सिनौली गांव निवासी संजीव पुत्र धर्मवीर मलकपुर चीनी मिल में गन्ना विभाग में कर्मचारी है। सोमवार की रात में वह ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने गांव सिनौली के लिए चला। मलकपुर और सिनौली के बीच सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकला। घायल को राहगीरों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।