फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दी ताबड़तोड़ दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा चेक पोस्ट के पास यमुना खादर में बृहस्पतिवार को खनन पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन अभी तक फरारी आरोपी उनके हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने वीडियोग्राफी के आधार पर घटना में शामिल लोगों का भी पता लगाने के प्रयास कर रही है। इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निवाड़ा चेक पोस्ट के पास यमुना खादर में खनन ठेकेदार रेत खनन के लिए रास्ता बना रहा है। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में खनन ठेकेदार पक्ष की तरफ से फायरिंग कर दी। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए । पथराव और फायरिंग के बीच ग्रामीणों ने वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। ठेकेदार के टेंट में आग लगा दी थी। घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए । इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की तहरीर पर पथराव, फायरिंग, रंगदारी मांगने, आगजनी और जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने ठेकेदार पक्ष की तरफ से एक आरोपी और किसानों के पक्ष की तरफ से चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। यह मामला लखनऊ तक पहुंचा। लखनऊ से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए । शुक्रवार की रात में पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। वहीं पुलिस मामले में वीडियोग्राफी के आधार पर अज्ञात लोगों का पता लगाने में भी जुटी है। एएसपी संजीव सुमन ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों पर सख्त कार्रवाई होगी। निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा। शीघ्र ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें