फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलाना में दो पक्षों के बीच संघर्ष, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मिलाना गांव में बच्चे से दूध छीनकर जमीन पर गिराने के मामले को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

मिलाना गांव निवासी शौकत दूधिया का काम करता है। मंगलवार की सुबह उसका पौत्र किसी ग्रामीण के यहां से दूध निकलवा कर ला रहा था, तो उसी समय नासिर पक्ष के एक युवक ने उससे दूध मांगा, तो उसने दूध देने से इंकार कर दिया। इस पर युवक ने उससे दूध की बाल्टी छीन ली और दूध जमीन पर गिरा गया। दूधिया का पौत्र घर आया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। शौकत जब इसकी शिकायत लेकर दूसरे पक्ष के पास पहुंचा तो उनकी उससे कहासुनी हो गई। इस पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के शौकत, नफीस, जमशेद और जाकिर, दूसरे पक्ष के नासिर, इकबाल और रियाज घायल हो गए। अभी तक इस मामले में थाने में तहरीर नहीं दी। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें