फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर की राशिद कॉलोनी में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर का पाइप लीक होने से महिला झुलस गई। बचाव में आया उसका पति भी चपेट में आ गया। झुलसी महिला को जिला अस्पताल से हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर किया।
विज्ञापन

बागपत की राशिद कॉलोनी निवासी महिला अरबिना अपने मकान में मंगलवार सुबह गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस का पाइप लीक हो गया और महिला बुरी तरह से झुलस गई। उसकी चीख सुनकर परिवार के लोग रसोई में गए। उन्होंने महिला को किसी तरह रसोई से निकालकर आग बुझाई। इस दौरान उसका पति इरफान भी आग की चपेट में आ गया। उसके हाथ झुलस गए। जब तक आग बुझाई गई, तब तक महिला बुरी तरह से झुलस चुकी थी। परिजन आनन-फानन में उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

महिला पर हमला, घायल
बागपत। निवाड़ा गांव निवासी महिला शहनाज पर पड़ोस के एक परिवार ने मामूली बात को लेकर हमला कर दिया। वह घायल हो गई। उसका अस्पताल में उपचार हुआ। घटना की कोतवाली पर शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें