फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में आग लगाने पर साहूकार सहित तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कर्ज चुकाने के बाद भी रुपये की मांग करने और महिला के अश्लील हरकतों के विरोध पर मकान में आग लगाने का मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस अफसरों ने पर संज्ञान लिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी साहूकार और उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया वह गांव में किराये के मकान में रहती है। उसके पति ने पांच साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति से एक लाख रुपये उधार लिए । निर्धारित समय में रुपये लौटा दिए । अब साहूकार कह रहा है कि उसको कोई रुपये नहीं मिला है और उनसे एक लाख रुपये के स्थान पर दस लाख रुपये की मांग कर रहा है। उसके पति पर शपथ पत्र पर यह रकम लिखने का दबाव बना रहा है। रात के समय अपने साथियों के साथ शराब पीकर आता है और उनके साथ बदसलूकी करता है। उन पर गांव छोड़कर जाने का दबाव बना रहे हैं। उनके डर से उसका पति घर से बाहर गया हुआ है। वह 16 दिसंबर की रात में अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। देर रात साहूकार अपने दो साथी के साथ घर में आया। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कर उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर मकान में आग लगा दी । बाद में धमकी देकर चले गए । उसने किसी तरह अपनी और बच्चों की जान बचाई । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर उनका शांतिभंग की धारा में चालान किया। मामला सुर्खियों में आया तो कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उधर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा केस की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें