बड़ौत (बागपत)।
महावतपुर गांव में मंगलवार की तड़के मवेशी चोरी कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने दबोचा। इस दौरान ग्रामीणों ने चोर की जमकर धुनाई की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को पकड़े चोर को सौंपा।
पकड़ा गया चोर हाशिम पुत्र कमरूदीन ककौर कला गांव थाना छपरौली का रहने वाला है। वह मंगलवार की तड़के महावतपुर गांव के यूसुफ पुत्र सुलेमान के मकान में घुसकर उसके मवेशी चोरी कर रहा था। तभी ग्रामीणों को इसकी भनक लग गयी। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पर पहुंचे और घेराबंदी कर हासिम को धर दबोचा और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को हाशिम को सौंपा। पुलिस ने तहरीर पर जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।