फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती में कर दी थी अय्यूब की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के कहने पर कर दी थी अय्यूब की हत्या
विज्ञापन


बागपत। कपड़ा व्यापारी अय्यूब की हत्या के मामले में पुलिस ने जेल में बंद आरोपी नाजिम को पुलिस कस्टडी रिमाड पर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्तों के कहने पर अय्यूब की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

दौलतपुर गांव के कपड़ा व्यापारी अय्यूब की 15 जुलाई को कैड़वा गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिंघावली अहीर थाने में इसका अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 22 जुलाई को युवक सुहैब और तोसिक निवासी दौलतपुर को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया था। वारदात में शामिल रहा तीसरा आरोपी नाजिम फरार चल रहा था। उसने 17 अगस्त को पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में सेरेंडर कर दिया। आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी लगा दी थी। अनुमति मिलने पर पुलिस उसको शुक्रवार को जेल से लेकर आई और उससे पूछताछ की। थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि आरोपी नाजिम की निशानदेही पर कैड़वा गांव के जंगल से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद हुआ है। उधर आरोपी नाजिम ने कहा कि उसने अपने दोस्तों के कहने पर अय्यूब को गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें