फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को जलाया, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। उसका मेरठ अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी इकबाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी बेटी आसमीन का निकाह तीन साल पूर्व मोहसिन निवासी सिंघावली अहीर के साथ हुआ था। निकाह के समय दिए गए दान दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं है। उससे अपाची बाइक और एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। असमर्थता जताने पर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे। आरोपियों ने आठ अगस्त को उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। आरोपी उसको तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए थे। उसको मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में आरोपी पति मोहसिन, सास जमीला, जेठ इकबाल, इखलाक और शोकीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें