फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलने के आरोपी से 56 एटीएम कार्ड बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 56 एटीएम कार्ड बरामद किए। आरोपी ने एटीएम कार्ड बदलने की दो वारदातों का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को अग्रवाल मंडी टटीरी में ओरियंटल बैक ऑफ कॉमर्स शाखा के एटीएम से रुपये निकालने आए तासीन पुत्र अली मोहम्मद निवासी सलावतपुर खेड़ी का दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदल दिया। शोर मचाने पर लोगों ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि हरियाणा के जनपद सोनीपत के गढ़वाल गांव निवासी अनिल पुत्र हवा सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 56 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। 15 दिन पहले महिला हेल्प लाइन में काउंसलर खुशनसीब पुत्री साबिर खान निवासी कोर्ट रोड बागपत के एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये निकाले। इस घटना को आरोपी ने कबूल किया। वह दो माह से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का काम कर रहा है। फरार हुआ उसका साथी राज कुमार पुत्र प्रेम सिंह गांव गुहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें