फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल की हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

बागपत। लेखपाल संघ ने तहसील स्तर पर एक दिन का कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। मऊ में लेखपाल की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। शीघ्र हत्यारोपियों को गिरफ्तार न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को लेखपाल संघ ने मऊ में लेखपाल धीरज की हत्या के विरोध में कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष सौरण सिंह यादव और तहसील मंत्री विनोद शर्मा ने बताया कि राजस्व कार्य करने में लेखपालों को खतरा रहता है। नोकझोंक होना तो आम है। मारपीट तक की भी नौबत आ जाती है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी लेखपालों की जान पर बन गई है। मऊ जनपद में लेखपाल धीरज की हत्या कर दी गई। वह योजना के तहत सत्यापन कराने के लिए पहुंचे थे। इससे लेखपाल परिवार में आक्रोष है। उन्होंने बताया कि कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया। मांग रखी हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, पत्नी को पेंशन और आश्रितों को तत्काल नौकरी, घटनाओं को देखते हुए शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की है। जल्द सुनवाई नहीं की गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम विवेक कुमार यादव को सौंपा। जिला महामंत्री विवेक कुमार शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, बलबीर सिंह, प्रदीप राणा, जितेंद्र गुप्ता, विनोद वर्मा, आनंद शर्मा, टीना, रवि, सचिन, भारती, अंशुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें