फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद हत्याकांड के खुलासे में जुटी पुलिस की छह टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

बली गांव के प्रमोद हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई। पुलिस ने जनपद के अलावा गाजियाबाद, लोनी में ताबड़तोड़ दबिशें दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। सर्विलांस के माध्यम से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है। कई संदिग्ध मोबाइल नंबर पुलिस की रडार पर है। कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्दी ही खुलासा होगा।
अग्रवाल मंडी टटीरी में शुक्रवार को शाम के समय बली गांव निवासी प्रमोद पुत्र बिरमजीत की बाइक सवार छह बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या की। परिजनों ने हत्या के विरोध में हंगामा किया। पुलिस से भी नोक झोंक हुई । देर रात मृतक के भाई सुभाष ने दो लोगों को नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें बनी। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने रात्रि में गाजियाबाद, लोनी और बागपत में दबिशें दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। नामजद दोनों आरोपी भी फरार है। पुलिस सर्विलांस के जरिये आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कई मोबाइल नंबर संदिग्ध मिले है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की ।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूर्व में हुई हत्याओं के मामलों में जेल में बंद आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या पुरानी रंजिश में की। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक पर सगे भांजे विक्की, नीरज भाटी, राहुल चोटी सहित कई लोगों की हत्या का आरोप है। एक साह पहले कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की थी। पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

पुलिसकर्मियों के सामने से हथियार लहराते भागे बदमाश
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में बली गांव निवासी प्रमोद की हत्या करने के बाद बदमाश पुलिस कर्मियों के सामने से ही हथियार लहराते भागे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ने तक हिम्मत नहीं जुटाई। शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे के लगभग बदमाश प्रमोद की हत्या कर सूरजपुर महनवा मार्ग की तरफ भाग रहे थे तभी, पुलिसकर्मी मेरठ की तरफ से बागपत आ रहे थे। दोनों दरोगा के सामने से बाइक पर सवार चार बदमाश हवा में हथियार लहराते निकले, लेकिन पुलिसकर्मी हिम्मत नहीं जुटा सके।

राहुल चोटी की तरह की प्रमोद की हत्या
बागपत। बली गांव के प्रमोद की हत्या भी सचिन नंदा गैंग के सदस्य राहुल चोटी की तरह ही की। गांव में रविदास मंदिर के पास चौपाल पर तीन जुलाई 2017 को राहुल उर्फ चोटी की गोलियों से भूनकर हत्या की। उसके सिर को निशाना बनाकर गोलियां बरसाई । इसी तरह प्रमोद के सिर को भी निशाना बनाकर गोलियां मारी गई। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि राहुल चोटी गैंग ने बदला लेने के लिए हत्या की।
विज्ञापन


तीन भाइयों की हत्या, एक की बीमारी से मौत
बागपत। पुलिस ने बताया कि 18 साल पहले राजू बली के एनकाउंटर के बाद छोटे भाई विनोद ने गैंग को संभाल लिया। 15 साल पहले लूट व हत्या कर भाग रहे विनोद की बिचपड़ी के पास नहर पर भीड़ ने हत्या की। दोनों भाइयों की मौैत के बाद प्रमोद ने गैंग की बागडोर संभाली। उसने भी कई लोगों की हत्या की। अब उसकी भी हत्या कर दी। अब छोटा भाई सुभाष बचा है। एक भाई की बीमारी से मौत हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें