फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से चोरी ट्रक एक्सप्रेस-वे पर खड़ा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाली गांव से चोरी हुए ट्रक को पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से बरामद किया। शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से ट्रक चोरी हुआ। ट्रक मालिक ने ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पाली गांव निवासी भोपाल पुत्र भंवर सिंह ने बताया कि उसका आयशर कैंटर है। जिसे गांव का नीरज चलाता है। शुक्रवार को चालक नीरज कुमार गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मंदिर के पास ट्रक खड़ा कर घर चला गया। जब वह वापस लौटा तो ट्रक गायब था। उसने चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी ट्रक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर यमुना नदी के पुल के पास हरियाणा की तरफ लावारिस हालत में खड़ा मिला। पुलिस ट्रक को वापस ले आई। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया चोरी गए ट्रक को बरामद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें