फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर के जंगल में मिले खून के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरचंदपुर गांव के जंगल में ईख के खेत में खून के निशान मिलने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और नमूना जांच के लिए भिजवाया। खेत में गोवंश कटान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौके से अवशेष बरामद नहीं हुए। इस मामले में प्रधान के पति ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

हरचंदपुर गांव की प्रधान के पति अय्यूब ने बताया कि किसान सुरेश मंगलवार की दोपहर अपने खेत में गया तो उसे खून पड़ा मिला। किसान ने ग्रामीणों को मोबाइल पर मामले की जानकारी दी। खेत में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए खून का नमूना लिया। ग्रामीणों ने गोवंश कटान की आशंका जताई है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए होने की बात बताई। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन पूर्व जंगल में तेंदुआ देखा। तेंदुए ने किसी जंगली जानवर को अपना निवाला बनाया। प्रधान प्रति अय्यूब ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि खून का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा कि खून किस पशु का है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें