चांदीनगर (बागपत)। कहरका गांव नौंवीं का छात्र मोदीनगर मेें लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। कहरका निवासी छात्र मयंक (14) अपने चाचा उमेश के साथ मोदीनगर में रिश्तेदारी में सोमवार को गया था। वहां से लौटते समय स्टोर पर दवाई लेने के लिए चला गया था। उसके बाद वापस अपने चाचा उमेश के पास नहीं पहुंचा। इंतजार करने के बाद उसकी तलाश शुरु कर दी, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इससे परिवार के लोग परेशान है। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। परिवार और गांव के दर्जनों लोग उसको तलाश करने के लिए मोदीनगर गए हुए हैं।
सीबीसीआईडी भी नहीं लगा पाई शाहबाज का सुराग
बागपत। हरचंदपुर गांव से लापता किशोर शाहबाज का सीबीसीआईडी भी सुराग नहीं लगा पाई है। उसके परिजनों का कहना है कि किशोरी की अपहरण कर हत्या की गई है। उन्होंने अफसरों को पत्र भेजकर शिकायत की है।
हरचंदपुर गांव के साबिर का 14 वर्षीय बेटा शाहबाज 11 फरवरी 2015 को लापता हो गया था। उसके पिता साबिर ने गांव के ही पांच लोगों पर अपहरण करके हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तो कर दी थी, लेकिन किशोर को बरामद नहीं कर पाई। पीड़ित की शिकायत पर केस सीबीसीआईडी ट्रांसफर हो गया था। साबिर का आरोप है कि इस एजेंसी के द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसने इसकी शिकायत सीबीसीआईडी के एसपी को पत्र भेजकर की है।