बड़ौत (बागपत)।
तहसील में रेवेन्यु बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ता अमित त्यागी के भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस के कोई कार्रवाई न करने पर आक्रोश जताया और हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए बार के अध्यक्ष वेद पाल पंवार ने कहा कि कुछ दिन पहले अमित त्यागी एडवोकेट के भतीजे का अपहरण कर हत्या कर दी। पुलिस ने नौ दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की । इसके लेकर समस्त अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त हैं। बच्चे के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बच्चे की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख प्रार्थना की। वहीं तहसील अधिवक्ता विवेक चौहान द्वारा रमाला थाने पर एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसको लेकर भी अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। संचालन महामंत्री आनंद पाल तोमर एडवोकेट ने किया। इसमें यशवीर चौहान, धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र चौहान, भूप्रकाश श्यौरान, रविंद्र राठी, सत्यपाल पंवार, ओमपाल सिंह, आदेश कुमार, कुलदीप तोमर, सत्यपाल मान, अनिल खोखर, विनेश तोमर, श्याम सिंह, दिनेश मान, दीपक राठी, सुखपाल शर्मा आदि रहे।