फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा में बदमाशों ने फिर की किसानों पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। पुरा गांव में बदमाशों ने सोमवार की रात में दोबारा किसानों पर फायरिंग कर दी। उनको बंधक बनाने का प्रयास किया। घेराबंदी होती देख बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

पुरा गांव निवासी फरीद, मांगे, शराफत, गंगाराम ने हिंडन नदी किनारे सब्जी की फसल की बुआई कर रखी है। सोमवार की रात में करीब नौ बजे अपने घर में खेत में गए। उनको खेत में किसी का होना प्रतीत हुआ। टार्च लगाकर देखा तो बदमाशों ने खेत से ही उन पर फायरिंग कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने उनको बंधक बनाने का प्रयास किया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठे होकर खेतों की ओर आए तो बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करके चली गई। बालैनी थाना प्रभारी राजपाल सिंह का कहना है कि बदमाशों की सूचना मिलते ही वे खुद वहां पर पहुंचे थे, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। उनका कहना है कि ग्रामीण झूठा आरोप लगा रहे हैं।
बता दे कि दो दिन पूर्व खेत में पशु चरा रहे पांच लोगों को बदमाशों ने बंधक बनाकर पशु लूटने का प्रयास किया। पता चलने पर ग्रामीण खेतों में आ गए थे। घेराबंदी होती देख बदमाश अपना मिनी ट्रक और बाइक छोड़कर फरार हो गए । उधर, पुरा के लोगों ने मेरठ कमिश्नर डॉक्टर प्रभात कुमार से मिले। आरोप लगाया बालैनी और रोहटा थाना पुलिस एक-दूसरे के क्षेत्र की घटना बताकर कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ रही है। राजेंद्र, महाराज, राजू, सुनील, हरिओम, साजिद, फैजान, अनुज, कुलदीप, कल्लू, सोनू, फरीद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें