फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो में हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बे में हथियार लेकर घूम रहे स्कार्पियो सवार दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके कब्जे से पिस्टल, रायफल, बंदूक बरामद हुई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। युवकों से बरामद हथियार दो ग्राम प्रधान के लाइसेंसी हथियार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोह को सूचना मिली की कि कस्बे में स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर कुछ युवक घूम रहे है। उनके पास हथियार हैं। कई जगह उन्होंने हथियारों से लोगों को आतंकित भी किया। सूचना पर पुलिस टीम ने स्कार्पियो गाड़ी को पकड़ लिया। दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इनके कब्जे से पिस्टल, रायफल, दो बंदूक बरामद हुईं। युवकों से हथियारों के लाइसेंसी दिखाने को कहा, लेकिन ने लाइसेंसी नहीं दिखा पाए। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उनसे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो ग्राम प्रधानों के लाइसेंसी हथियार बताए जा रहे हैं। इनकी जांच होगी। जांच में दोषी पाने पर ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई होगी। दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें