अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बली गांव में हाई वोल्टेज बिजली का तार ईख के खेत में टूटकर गिरने से तीन किसानों की ईख और गेहूं की फसल जल गई। बली निवासी प्रेमचंद उर्फ टीनू पुत्र पूर्व प्रधान धर्मवीर कप्तान ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय उनके ईख के खेत में 11 हजारी बिजली का तार टूटकर गिरने से उसकी दस बीघा ईख ओर पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा सत्यवीर सिंह, मास्टय विजय के भी दो-दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। दमकल विभाग की गाड़ी भी पहुंची। रास्ता छोटा होने के कारण मौके तक नहीं पहुंच गई। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसानों ने नष्ट हुई फसल का प्रशासन से बिजली विभाग से दिलाने की मांग की है।