शहर के मोहल्ला कुरैशियान में रंजिश के चलते चार-पांच लोगों ने घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट की। आरोप है कि हमलावर तमंचे के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूटकर ले गए। पीड़ित ने तहरीर दी।
मोहल्ला कुरैशियान बागपत निवासी सलमान ने बताया कि उसके पिता गुफ्फो शनिवार को दोपहर के समय घर में बैठे थे। इसी समय चार-पांच लोग हथियार लेकर घर में घुसे और गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की। इसमें पिता घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर तमंचे के बल पर गुफ्फो से डेढ़ लाख रुपये की नगदी लूटकर ले गए। उसने बताया कि आरोपियों ने उनकी रंजिश चल रही है। पहले भी कई बार हमला कर चुके हैं। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में मेडिकल के भेजा। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।