फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से गाय की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

शहर में बड़ौत रोड पर रविदास मंदिर के पास ईंट ढोहने वाले ट्रक ने गाय को टक्कर मार दी। गाय की मौके पर ही मौत हो गए। गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। चालक को मारपीट कर घायल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने गाय के शव को गड्ढा खुदवाकर दफना दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आठ बजे बागपत में बड़ौैत रोड पर रविदास मंदिर के पास तेज रफ्तार आ रहे ईंट ढोहने वाले ट्रक ने गाय को टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। गाय की मौत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने ट्रक चालक की धुनाई कर दी और ट्रक में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को लोगों से बचाया। पुलिस चालक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। इस संबंध में सुनील चौहान पुत्र वेद पाल सिंह निवासी दिल्ली रोड बागपत ने ट्रक चालक महराज पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी निवाड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि गाय के शव को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया। आरोपी ट्रक चालक को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें