फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपने ही देवर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। महिला का पति गोकशी के मामले में जिला कारागार में बंद है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को बताया कि उसका पति गोकशी के मामले में पांच माह से जिला कारागार में बंद है। वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। बृहस्पतिवार रात देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा। उसने ससुर को घटना के बारे में बताया। ससुर ने भी उसे चुप रहने के लिए कहा। 30 जनवरी को भी देवर ने उसके साथ मारपीट की थी। उसने महिला थाने में तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। देवर और ससुर से जान का खतरा बना है। एसपी से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें