फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय व मंदिर में हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कानौली गांव के प्राथमिक विद्यालय एवं शिव मंदिर में ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने चोरी की घटनाओं को लेकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक माया रानी ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय बंद कर अध्यापक घर चले गए थे। शनिवार की सुबह स्कूल पहुंचे तो ताले टूटे पड़े थे। अंदर से सामान गायब था। चोर यहां से मिड-डे मिल बनाने का सामान, बर्तन, गैस चूल्हे समेत 15 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। रिकार्ड रूम के ताले तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर ताले नहीं तोड़ पाए। प्रधानाध्यापक ने तहरीर दी।
वहीं स्कूल की बराबर में स्थित शिव मंदिर में भी चोरी की घटना हुई। चोर मंदिर से बैटरा, इंवर्टर, माइक, गैस चूल्हा समेत 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। ग्राम प्रधान सोनेशा देवी ने तहरीर दी। रात्रि में गांव में हुई दो चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें