खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी एक किसान पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में प्रयुक्त एक तमंचा भी बरामद किया। आरोपी कुख्यात बदमाश के परिवार का बताया ै।
दो जनवरी को खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम बसी किसान ऋषिपाल पुत्र सत सिंह गांव के जंगल में स्थित गन्ना तौल केंद्र पर गए। तौल केंद्र पर गांव के ही एक हमलावर सहित आधा दर्जन लोगों ने किसान पर गोलियां चला दी। हमले में किसान ऋषिपाल के हाथ में दो गोली लगी। परिजनों ने घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद तीन जनवरी को घायल ऋषिपाल के पिता सत सिंह ने खेकड़ा थाने में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि हमलावर के पास से वारदात में प्रयोग एक देसी तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। मंगलवार को उक्त आरोपी का जानलेवा हमले में चालान किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।