बागपत। उत्तर प्रदेश जेल्स एसोसिएशन ने मांग रखी है कि बागपत जेल परिसर में स्टाफ के लिए जो आवास बनाए गए हैं, उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। जिला कारागार प्रतापगढ़ में तैनात प्रधान जेल वार्डर की हत्या हो चुकी है। बागपत जेल भी संवेदनशील की श्रेणी में है।
शासन को भेजे पत्र में जेल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजेश कठेरिया ने कहा कि प्रतापगढ़ की घटना से जेलों में तैनात कर्मचारी डरे हुए हैं। कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसी तरह बागपत की जेल भी संवेदनशील हैं। यहां पर बड़े अपराधी बंद है। अपराधियों पर नियंत्रण करने में परेशानी उत्पन्न हो रही है। प्रतापगढ़ प्रकरण के हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए और बागपत जेल में स्टाफ की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।