दोघट (बागपत)। बामनौली के जंगल में कृष्णा नदी के पास नांगल घाट पर बोरे में बंद युवक का शव मिला। पुलिस ने शनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक युवक के हाथ पर सांप का निशान गोदा हुआ है।
शनिवार को सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली की कि बामनौली के जंगल में कृष्णा नदी के पास नांगल घाट पर बोरे में युवक का शव मिला। पुलिस ने पहुंचकर बोरे से शव को बाहर निकाला। मृतक की औसतन उम्र 30 वर्ष के लगभग बर्ताई, वह हरे रंग के शॉल की लुंगी बांधे है। उसके एक हाथ पर सांप का निशान गुदा हुआ है। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। शनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान विरेश तोमर ने शव मिलने की तहरीर दी। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर शव मिलने का मुकदमा दर्ज कराया। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि मृतक का एक हाथ और एक पैर नहीं है। जंगली जानवरों ने खा रखा है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, अभी तक पहचान नहीं हुई है। युवक की हत्या की शव को क्षेत्र में फेंका।