फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठी की वीडिय़ों कान्फ्रेसिंग से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई पेशी
विज्ञापन

बागपत। पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में कुख्यात राठी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। पुलिस ने कुख्यात राठी का रिमांड बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीती नौ जुलाई को जिला जेल में पूर्वांचल के माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप पश्चिमी उप्र के कुख्यात बदमाश सुनील राठी पर लगा था। इस मामले में सुनील राठी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट और हत्या का मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने कुख्यात की निशानदेही पर जिला जेल के सेफ्टी टेंक से पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की थी। कुख्यात को फतेहगढ़ सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया था। मगर बाद में पेशी के परेशानी के चलते उसे दिल्ली तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया। इस मामले में ही शुक्रवार को बागपत कोर्ट में पेशी थी, जहां राठी नहीं पहुंचा। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता और विवेचक का कहना है कि कुख्यात की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। कुख्यात का 17 अक्टूबर तक का न्यायिक रिमांड बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें